Sunday, October 29, 2017

इंडिया से हारता भारत



भारत फिर इंडिया से हार गयाI किसी खेल में नहीं  बल्कि ज़िन्दगी से  मध्य प्रदेश  में  एक लड़की ने भूख के कारण अस्पताल के बाहर दम तोड़ दियाI  वो तो मीडिया ने खबर प्रसारित कर दी, नहीं तो ऐसे न जाने कितने लोग भूख के वजह से मर रहे है, पर किसी को पता नहीं चलता कोई खबर नहीं छपतीI  भारत में  आदिवासी और अनुसूचित जाति में शामिल लोग शायद ही इंडिया के बारे में जानते होंगेI भारत में भुखमरी, बेरोज़गारी, इलाज के बिना मरते लोग, शिक्षा,पानी,मकान और बहुत कुछ को तरसते लोग निवासी करते हैI डिजिटल इंडिया,शनिंग इंडिया,मेक इन इंडिया आदि शब्द आज–कल बहुत प्रचलन में है, नेता अक्सर इंडिया को बनाने की बात अपने मन से करते है, मन तो मन है क्या पता कब बदल जाएI अब भारत की बात करते है,भारत वो जगह जहा इंडिया की ६०% आबादी रहती हैI  वो आबादी जो  भारत में रहते हुए इंडिया के लिए काम करती है, भारत में रहनेवाले लोगो को इंडिया की शायद ही कोई खबर हो क्यूंकि वो किसान, मजदूर और छोटे-मोटे रोज़गार करनेवाले लोग है,और इंडिया के लोग नेता, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग हैI


भारत का रैंकिंग दुनिया के बनाम

सामाजिक विकास सूची- २०१७
भारत का स्थान- 93, 123 देश में
संयुक्तराष्ट्र विकास सूची
भारत का स्थान- 131, 188 देश में
लिंग असमानता सूची
भारत का स्थान श्रीलंका और मालदीव्स से पीछे
विश्व भुखमरी सूची-२०१७
भारत का स्थान-100,119 देश में



भारत हर तरफ से इंडिया से बहुत पीछे हैI जो लोग भारत में रहते है उनके लिए रोज़ का खाना जुटा पाना जंग से कम नहीं, कई लोग रोज़ बिना खाना खाए सो जाते है, भूख से हुई मोत को साबित करना आसान नहीं क्यंकि,अक्सर भूख से हुई मोत को किसी बीमारी से हुई मोत से जोड़ दिया जाता हैI भारत में भुखमरी बहुत बड़ा कारण  है बच्चो और गर्भवती महिलाओं की मोत के लिएI



आप और मैं क्या कुछ कर सकते है? की भारत के मरते भूखे लोगो को बचाया जा सकेI कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख के हम मदद कर सकते है,खाना बर्बाद नहीं करे, दुनिया का सबसे बड़ा अपराध होता है की खाना बर्बाद करनाI भारत और इंडिया को जोड़ने की  सेतु बनेI




रिंकी


No comments:

Post a Comment

Thanks for visiting My Blog. Do Share your view and idea.

मेहरम

चुप ने ऐसी बात कही खामोशी में सुन  बैठे  साथ जो न बीत सके हम वो अँधेरे चुन बैठे कितनी करूं मैं इल्तिजा साथ क्या चाँद से दिल भर कर आँखे थक गय...